रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई-दिल्ली: DNA यानी डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड। मनुष्य के साथ-साथ सभी जीवों में अनुवांशिक गुण DNA के जरिए आता है। मनुष्य के शरीर की लगभग हर कोशिकाओं में समान डीएनए मौजूद होते हैं। और इंसानों में DNA का सिर्फ 8.2% हिस्सा ही ऐक्टिव और फंक्शनल होता है। लेकिन आज तक आपने DNA के बारे में सुना ही होगा लेकिन कभी इसे देखा नहीं होगा। पर अब हम आपको DNA के बारे में कुछ बताने भी वाले है और ये कैसा दिखता है इसकी तस्वीर भी आप नीचे देख सकते है।
दरअसल, हाल ही में वैज्ञानिकों ने मनुष्य के DNA की सबसे साफ पिक्चर दिखायी जिसमें एटम्स का मूवमेंट भी साफ नजर आया। एटॉमिक माइक्रोस्कोप और सुपरकम्प्यूटर की मदद से तैयार किये गये DNA के एक मॉलिक्यूल की इस तस्वीर को ध्यान से देखें-
शरीर में हर चीज के लिए DNA है जिम्मेदार-
DNA कई अणुओं का एक समूह है, इसमें जेनेटिक कोड होता है। एक पीढ़ी की खूबियां और खामियां अगली पीढ़ी तक ट्रांसफर करने का काम DNA ही करता है। इंसान में बालों के रंग से लेकर पैर के नाखूनों तक की शेप के लिए DNA ही जिम्मेदार होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार DNA में दिखने वाले मिनी सर्किल व्यक्तियों की सेहत और उनकी बढ़ती उम्र के असर को दिखाते हैं। इन्हें बदला भी जा सकता है।