हाथरस मामले पर प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा हाथरस में हुई घटना की कड़ी निंदा की है। अन्ना हजारे ने कहा कि भारत ऋषि मुनियों का देश है। और ऐसी घटनाएं देश का सिर झुका देती हैं।
उन्होंने आगे कहा इस घटना में शामिल लोगों को फांसी के फंदे पर चढ़ाना जरूरी है जिससे फिर भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों। सरकार को कुछ सख्त कदम उठाना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि यह घटना केवल एक लड़की की हत्या नहीं है बल्कि मानवता की हत्या है। इस घटना को लेकर अन्ना ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा है।
इस तरह की घटनाओं से देश का मान घटता है। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन पर प्रदेश की कानून व्यवस्था का भार है वह असफल साबित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में महिला पर सामूहिक अत्याचार के मामले में अन्ना ने बयान जारी कर कहा कि हाथरस की घटना मानवता पर कलंक है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने मृतक पीड़िता के गांव को पूरी तरह से सील कर दिया है। हाथरस में धारा 144 लगा दी है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को भी जाने से रोका जा रहा है। गांव में भी किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है।