1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. आईपीएल से पहले फिट होकर हार्दिक पांड्या ने बढ़ाया वजन

आईपीएल से पहले फिट होकर हार्दिक पांड्या ने बढ़ाया वजन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईपीएल से पहले फिट होकर हार्दिक पांड्या ने बढ़ाया वजन

पीठ की सर्जरी के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल से पहले फिट हो गए। फिट होनें के साथ-साथ हार्दिक ने अपना वजन भी बढ़ाया है। बता दे, आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले हार्दिक सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि अपने वजन और लुक पर भी काम करते हैं। बता दे, पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तीन महीने में 68 किलो से अब 75 किलो’, लगातार मेहनत, कोई शॉर्टकट नहीं’।

https://www.instagram.com/p/B9QxamolX1S/?utm_source=ig_web_copy_link

पांड्या की इस पोस्ट में दो तस्वीरें दिख रही है, जिसमें एक पुरानी और एक मौजूदा समय की है। इन स्वीरों में हार्दिक का वजन ही बढ़ा हुआ नहीं है बल्कि उनका हेयरस्टाइल और उनका फोन भी बदला हुआ नजर आ रहा है।

बता दें हार्दिक लोअर बैक की सर्जरी कराने के बाद 6 महीने से टीम से बाहर चल रहे हैं। दरअसल साल 2018 एशिया कप के एक मैच के दौरान पांड्या चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहे।

फिलहाल सभी टीमें 29 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल की तैयारी में जुट गई हैं। ऐसे में हार्दिक एक बार अपने लुक और बल्लेबाजी से फैंस का ध्यान अपनी और खींचते नजर आएंगे। हार्दिक के कमाल के शॉट्स का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...