गुनाः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक्शन मोड में नजर आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नकद राशि के हेरफेर के मामले में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को संतोषजनक नहीं मानते हुए गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक शिथिलता, लापरवाही अथवा अनियमितता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

इससे पहले सीधी जिला मुख्यालय पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना और जिलाधिकारी को उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का कहना था कि दौरे के दौरान उन्हें कई प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही उनकी नियुक्ति के साथ ही तय हो जाती है और यदि मैदानी स्तर पर शिकायतें मिलती हैं तो ऐसे अधिकारियों को मैदान में रखने के बजाय वल्लभ भवन बैठाना ज्यादा उचित है।