1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सरकार ने बढाई जीएसटी, मोबाईल फोन होंगे महंगे

सरकार ने बढाई जीएसटी, मोबाईल फोन होंगे महंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सरकार ने बढाई जीएसटी, मोबाईल फोन होंगे महंगे

शनिवार को केंद्र सरकार ने जीएसटी बढ़ाने का फैसला किया है। जिसके चलते अब मोबाईल फोन खरीदना महंगा हो जाएगा। बता दे, जीएसटी परिषद की बैठक में मोबाइल फोन पर जीएसटी 12 से बढ़ाकर 18 फीसदी करने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बात की जानकारी देते हुए कहा, ‘मोबाइल फोन और उसके अन्य खास उपकरणों पर जीएसटी 12 से 18 फीसदी करने का फैसला लिया गया है।’

दरअसल कैट और ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को एक पत्र भेजकर मोबाइल फोन पर जीएसटी न बढ़ाने की मांग की थी। बता दे, केंद्र सरकार का यह फैसला मोबाइल कंपनियों पर भारी पड़ सकता है क्योकि कोरोना वायरस की मार पहले ही यह इंडस्ट्री झेल रही है।

इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि, हाथ और मशीन से बनी माचिस पर 12 फीसदी जीएसटी लगाया जाएगा। तो वहीं विमान के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल सेवाओं पर जीएसटी दर को 18 से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...