डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया है । फिल्मों के साथ-साथ वे अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं । राम गोपाल वर्मा का डायरेक्शन तो बहुत बोल्ड होता ही है, उनके सरकार जैसी आईकॉनिक फ़िल्म बनाने वाले रामगोपाल वर्मा ने अपने ऊपर बानी फ़िल्म ला रहे है। ‘रामू’ नाम की इस फ़िल्म में रामगोपाल वर्मा की बायोपिक दिखाई जाएगी। ख़ास बात है कि इस फ़िल्म को रामगोपाल वर्मा ने खु़द लिखा है। बुधवार यानी 26 अगस्त को इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है।
फर्स्ट लुक को रामू सिर्फ रामू का नाम ही नज़र आया है। हालांकि, इस पोस्टर के जरिए काफी कुछ कहने की कोशिश की गई है। नाम में कई शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। नाम के पीछे रामगोपल वर्मा का चेहरा है। वो काफी गहरे चिंतन में नज़र आ रहे हैं। ख़ास बात है कि यह बायोपिक का फर्स्ट पार्ट है। यानी अभी दूसरा पार्ट आना बाकी है। पोस्टर शेयर करते हुए रामगोपाल वर्मा ने लिखा- ‘ये रहा मेरी बोयोपिक ‘रामू’ की फर्स्ट लुक मोशन पिक्चर’। फ़िल्म को दोरसी तेजा निर्देशित कर रहे हैं।