टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने प्रभाकर राघवन की जिम्मेदारी और बढ़ा दी है और उन्हें प्रमोट किया गया है। वो अब सर्च और असिस्टेंट हेड बनाये गए है।
आपको बता दे, एडवर्टाइजिंग और कॉमर्स बिजनेस की जिम्मेदारी भी अब उनके कंधों पर होंगी। बेन गोम्स इससे पहले ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
2012 में गूगल जॉइन करने वाले राघवन को 2018 में कंपनी का एडवर्टाइजिंग और कॉमर्स बिजनेस का हेड बना दिया गया था।
एडवर्टाइजिंग बिजनेस की कमान संभालने से पहले राघवन वाइस प्रेजिडेंट के पद पर काम कर रहे थे।
आईआईटी मद्रास से ग्रैजुएट राघवन ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया बर्केले से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है।