1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. गूगल ने लोन देने वाले फर्जी आप को प्ले स्टोर से हटाने का लिया फैसला

गूगल ने लोन देने वाले फर्जी आप को प्ले स्टोर से हटाने का लिया फैसला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गूगल ने लोन देने वाले फर्जी आप को प्ले स्टोर से हटाने का लिया फैसला

गूगल ने भारत में पर्सनल लोन देने वाली करीब 100 ऐप पर एकशन लेते हुए इन एप्प को प्ले स्टोर से हटाने का फैसला लिया। लोन के नाम पर लोगों के डेटा से लेकर पर्सनल जानकारी हासिल करन और परेशान करने वाले ऐप्स की मनमानी को लेकर कुछ वक्त से सवाल उठ रहे थे।

अब गूगल ने इस मनमानी पर लगाम लगाने के लिए अपने प्ले स्टोर से उन सभी ऐप्स को हटा दिया है जो नियम और कानून तोड़ रहे थे। गूगल ने कहा कि जो ऐप यूजर सुरक्षा नीतियों का उल्लंघन कर रही थे, उन्हें तत्काल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। गूगल ने ऐसे ऐप को बिना किसी नोटिस के प्ले स्टोर से हटा दिया है। साथ ही बाकी ऐप को चेतावनी दी है कि वे पॉलिसी का पालन सुनिश्चित करें।

एंड्रायड सिक्योरिटी ऐंड प्राइवेसी के उत्पाद के वाइस प्रेसीडेंट सुजेन फ्रे ने कहा, ‘हमने उपभोक्ताओं और सरकारी एजेंसियों की प्रतिक्रिया के बाद भारत में 100 से ज्यादा पर्सनल लोन ऐप की समीक्षा की है।’

रॉयटर्स ने हाल की जांच में पाया था कि प्ले स्टोर पर मौजूद कम से कम 10 लेंडिंग ऐप कर्ज पुनर्भुगतान के मामले में गूगल के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसमें यह भी पाया गया था कि कई लेंडिंग ऐप केंद्रीय बैंक के नियमों का भी उल्लंघन कर रहे हैं, जो उधारी लेने वालों के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए हैं।

आप को बता दे कि गूगल ने यह साफ नहीं किया है कि कितने ऐप को हटाया गया है। गूगल ने कंपनियों से संपर्क किया और उनसे कहा कि वे नियम व कानून के पालन को लेकर स्पष्टीकरण दें और ऐसा न करने पर उनके ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा।

भेजे गए ई-मेल में लिखा गया है, ‘हमने आपसे इस ई मेल पर 5 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है कि क्या आपके पास भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से एनबीएफसी (गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी) के रूप में मंजूरी या लाइसेंस या किसी सरकारी कानून के तहत इस तरह की सेवा देने की अनुमति है।’

इसमें कहा गया, ‘अगर हमें आपकी तरफ से मेल भेजे जाने के 5 दिन के भीतर पुष्टि नहीं मिलती है तो आपका ऐप गूगल प्ले से हटाया जा सकता है।’

गूगल इंडिया ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया है कि ऐसे हजारों पर्सनल लोन ऐप्स का रिव्यू किया गया है जिसे लेकर सरकार और यूजर की तरफ से शिकायत आई थी। गूगल प्रोडक्ट, एंड्रॉयड सिक्योरिटी और प्राइवेसी की वाइस-प्रेसीडेंट सुजैन फ्रे कहती हैं, “हमने उन सभी ऐप्स को प्ले स्टोर से फौरन ही हटा दिया है जो हमारी यूजर सेफ्टी पॉलिसी के मुताबिक नहीं थीं।”

उन्होंने आगे कहा “हमने बाकी के लोन ऐप्स के डेवलपर को ये बताया है कि वो इस बात कि पुष्टि करें कि वो स्थानीय कानून और रेग्युलेशन के तहत काम कर रहे हैं। जो ऐप्स ऐसा करने में असफल रहेंगे उन्हें बिना कोई नोटिस दिए प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा।”

आप को बता दें कि हाल ही में हैदराबाद पुलिस ने कर्ज देकर लोगों से ऊंची दरों पर ब्याज वसूलने वाला करोड़ों रुपये का घोटाला पकड़ा था। इसमें मोबाइल ऐप के जरिए कर्ज दिया जाता था और कर्ज के बदले ब्याज की दर 35% तक हुआ करती थी। ये घोटाला करीब ऐसे 30 मोबाइल फोन ऐप के जरिए चल रहा था, जिन्हें रिजर्व बैंक से मंजूरी नहीं मिली थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...