1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. खुशखबरी : सीरम इंस्टिट्यूट 10 करोड़ कोरोना वैक्सीन तैयार करेगा ! जल्द आ सकती है दवाई

खुशखबरी : सीरम इंस्टिट्यूट 10 करोड़ कोरोना वैक्सीन तैयार करेगा ! जल्द आ सकती है दवाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुशखबरी : सीरम इंस्टिट्यूट 10 करोड़ कोरोना वैक्सीन तैयार करेगा ! जल्द आ सकती है दवाई

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 88 लाख के आंकड़े के पास पहुंच गया है। वहीं 81 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले ठीक भी हुए हैं। दुनिया की बात करे तो पांच करोड़ से अधिक लोग इस बीमारी का शिकार हुए है। कई लाख लोग इस बीमारी से मारे गए है वहीं देश के वैज्ञानिकों ने साल की शुरुआत से ही इस बीमारी की वैक्सीन पर काम करना शुरू कर दिया था।

आपको बता दे, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा है कि उसने कोरोना वैक्सीन की चार करोड़ डोज तैयार कर ली है। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है और उसके उत्पादन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ने साझेदारी की है।

निया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने पुरे भारत में दिसंबर तक 100 मिलियन खुराक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। आपको बता दें कि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का फिलहाल भारत में तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। इसे ‘कोविशील्ड’ नाम से भारत में लॉन्च किया जाएगा।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO आदर पूनावाला का कहना है कि अंतिम चरण के परीक्षण के आंकड़ों से पता चलता है कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से लोगों को वायरस से प्रभावी सुरक्षा मिलती है तो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कम से कम एक बिलियन खुराक का उत्पादन करने की भागीदारी है. जिसे दिसंबर तक नई दिल्ली से आपातकालीन प्राधिकरण प्राप्त कर सकता है।

इसके साथ ही पूनावाला का कहना है कि 2024 तक पूरी दुनिया में सभी को कोरोना वैक्सीन लगा दी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...