पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 839 रुपये गिरकर 50416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी काफी सस्ती हो गई है। 16 नवंबर की तुलना में चांदी हाजिर 2074 रुपये कमजोर हो चुकी है। 20 नवंबर को सर्राफा बाजारों में चांदी 62027 रुपये पर बंद हुई थी। अगर नवंबर में अब तक की गिरावट की बात करें तो सोना 433 रुपये सस्ता हुआ है। 29 अक्टूबर को सोने का रेट 50840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं इसके उलट चांदी 2101 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। 29 अक्टूबर को ही चांदी हाजिर 59926 रुपये पर बंद हुई थी।
सात अगस्त को सर्राफा बाजारों में सोना 56254 पर खुला था। यह अपने सर्वोच्च शिखर पर था, जबकि चांदी 76008 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। यानी सोना अपने ऑल टाइम हाई से अब तक 5847 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी सात अगस्त के अपने उच्च शिखर से 13981 रुपये टूट चुकी है।
तारीख | सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) | चांदी का रेट (रुपये/ किलो ग्राम) |
20 नवंबर 2020 | 50407 | 62027 |
19 नवंबर 2020 | 50344 | 61505 |
18 नवंबर 2020 | 50627 | 62605 |
17 नवंबर 2020 | 51054 | 63386 |
16 नवंबर 2020 | 51246 | 64101 |
13 नवंबर 2020 | 50849 | 62700 |
12 नवंबर 2020 | 50702 | 62797 |
11 नवंबर 2020 | 50708 | 62440 |
10 नवंबर 2020 | 50665 | 61784 |
09 नवंबर 2020 | 52420 | 66052 |
6 नवंबर 2020 | 52473 | 65845 |
05 नवंबर 2020 | 51532 | 62799 |
04 नवंबर 2020 | 51306 | 61243 |
03 नवंबर 2020 | 51242 | 62250 |
02 नवंबर 2020 | 51037 | 61867 |
29 अक्टूबर 2020 | 50840 | 59926 |
दाम घटने की पांच वजह