25 से 29 मार्च तक मलेशिया के कुआलालंपुर में 20 वीं एशियाई टीम स्क्वॉश चैंपियनशिप होने वाला है। एशियाई टीम स्क्वॉश चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष और महिला टीम की सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा अगुआई करेंगे।
घोषाल 13 बार के राष्ट्रीय चैंपियन हैं और उनकी मौजूदा विश्व रैंकिंग 13वीं है। जोशना की बात करे तो वो 18 बार राष्ट्रीय चैंपियन रहे, उनकी रैंकिंग 12 वें स्थान पर है।
पुरुषों की टीम में घोषाल के अलावा अभिषेक प्रधान, हरिंदर पाल संधू और अभय सिंह हैं। और महिलाओं में जोशना के साथ तन्वी खन्ना, सुनयना कुरुविला और सान्या वत्स हैं।