भाजपा मुख्यालय में थावरचंद गहलोत और दुष्यंत कुमार गौतम ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन की। इसकी जानकारी बीजेपी पार्टी ने खुद ट्वीट करके दी है। इस सम्मेलन में थावरचंद गहलोत ने कहा 10 पास करने के बाद छात्रवृति के अभाव में कई छात्रों ने उच्च शिक्षा की पढ़ाई छोड़ देते थे। राज्य सरकारों के पास पैसा न होने के कारण कई बार वो छात्रवृति नहीं दे पाते थे।
Joint press conference by Shri @TCGEHLOT and Shri @dushyanttgautam at BJP HQ in New Delhi. https://t.co/JwtGPZiPgT
— BJP (@BJP4India) December 29, 2020
उन्होंने कहा भारत सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में ऐतिहासिक परिवर्तन किया है। इसमें से 60% केंद्र सरकार वहन करेगी और 40% राज्य सरकार वहन करेगी।
भारत सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में ऐतिहासिक परिवर्तन किया है।
इसमें से 60% केंद्र सरकार वहन करेगी और 40% राज्य सरकार वहन करेगी।
– श्री @TCGEHLOT
— BJP (@BJP4India) December 29, 2020
उन्होंने कहा ये राशि हम सीधे छात्रों के खातों में डालेंगे। राज्य सरकार से विद्यार्थियों की खाता संख्या सहित सूची मंगाई जाएगी।
इसका लाभ ये होगा कि उच्च शिक्षा में धन के अभाव में ड्राप आउट होने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में फिर से लाया जा सकेगा।
5 साल में करीब 4 करोड़ छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
– श्री @TCGEHLOT
— BJP (@BJP4India) December 29, 2020
उन्होंने आगे कहा इसका लाभ ये होगा कि उच्च शिक्षा में धन के अभाव में ड्राप आउट होने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में फिर से लाया जा सकेगा। 5 साल में करीब 4 करोड़ छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
ये राशि हम सीधे छात्रों के खातों में डालेंगे।
राज्य सरकार से विद्यार्थियों की खाता संख्या सहित सूची मंगाई जाएगी।
– श्री @TCGEHLOT
— BJP (@BJP4India) December 29, 2020
उन्होंने कहा अभी तक किसी भी राज्य सरकार ने इस फैसले का विरोध नहीं किया है। मैं मानता हूं कि सभी राज्यों के गले उतरने जैसा ऐतिहासिक फैसला हमने किया है।
डीबीटी के माध्यम से छात्रवृति सीधे खातों में जाने से लीकेज या अनियमितताएं भी नहीं होंगी।
थावरचंद गहलोत ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर जी धारा 370 नहीं चाहते थे, वो समान आचार संहिता चाहते थे, महिलाओं को बराबरी का हक चाहते थे। कांग्रेस डॉ अंबेडकर जी से इतना द्वेष रखती थी कि उन्हें भारत रत्न मिले इसके लिए गैर कांग्रेस का इंतजार करना पड़ा। केंद्र में भाजपा सरकार आने से पहले करीब 50 लाख नकली छात्र पकड़े गए थे।
केंद्र में भाजपा सरकार आने से पहले करीब 50 लाख नकली छात्र पकड़े गए थे।
फर्जी नाम पर छात्रवृति ले ली जाती थी और दलितों को इसका लाभ नहीं मिलता था।
आज डीबीटी के माध्यम से छात्रों को पूरी छात्रवृति मिलेगी।
– श्री @dushyanttgautam
— BJP (@BJP4India) December 29, 2020
गहलोत ने कहा फर्जी नाम पर छात्रवृति ले ली जाती थी और दलितों को इसका लाभ नहीं मिलता था।आज डीबीटी के माध्यम से छात्रों को पूरी छात्रवृति मिलेगी।
अभी पंजाब में जब हमने छात्रवृत्ति दी थी तो 2019 में वो 303.92 करोड़ रुपये थी।
18 दिसंबर को उन्होंने वहां से 248 करोड़ रुपये निकाले।
उसमें से 39 करोड़ रुपये की पेमेंट का दस्तावेज वहां अभी तक नहीं मिला है।
जिससे साबित होता है कि बहुत बड़ा घोटाला छात्रवृत्ति में किया गया है। pic.twitter.com/8k1h7xdTeo
— BJP (@BJP4India) December 29, 2020
नेता ने कहा 59,048 करोड़ रुपये की धनराशि जो इसमें कुल खर्च होगी, उसमें 35,534 करोड़ रुपये केंद्र सरकार का और करीब साढ़े 23 हजार करोड़ रुपये राज्य सरकारों का होगा।