1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. गौहर ने अपनी मेहंदी की फोटोज की शेयर, 25 दिसंबर को करेंगी निकाह, देखिए तस्वीर

गौहर ने अपनी मेहंदी की फोटोज की शेयर, 25 दिसंबर को करेंगी निकाह, देखिए तस्वीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गौहर ने अपनी मेहंदी की फोटोज की शेयर, 25 दिसंबर को करेंगी निकाह, देखिए तस्वीर

बिग बॉस विनर और मशहूर अभिनेत्री गौहर खान की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गौहर खान अपने ब्वॉयफ्रेंड और मंगेतर कोरियोग्राफर जैद दरबार के साथ बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

निकाह से पहले चिक्सा का रस्म पूरी हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों परिवार जश्न साथ मनाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सामने आए वीडियो में होने वाली दुल्हनिया गौहर खान और दूल्हे राजा जैद दरबार सबसे ज्यादा मस्त अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

गौहर खान और जैद दरबार की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। गौहर ने अपनी मेहंदी की फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में आप देखेंगे कि गौहर ने येलो कलर का सूट पहना है और उनके हाथों में जैद के नाम की मेहंदी लगी है।

 

गौहर ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘थैंक्यू मेरी जान, मेरा भाई इस खूबसूरत गिफ्ट के लिए जो मैंने पहना है। यह गिफ्ट मुझे 4 साल पहले दिया था। आप शादी में तो नहीं आ पाए, लेकिन आपका प्यार पहुंच गया। मेरे इस बड़े दिन के लिए आपने जो आशीर्वाद के तौर पर इसे भेजा है उसे पाकर मैं बहुत खुश हूं।

गौहर और जैद कल यानी 25 दिसंबर को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। इससे पहले दोनों का शादी के फंक्शन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों खूब डांस करते नजर आए थे।

जैद से शादी करने पर गौहर ने कहा था, ‘जैद बिल्कुल मेरे जैसे हैं। हम मिले और कुछ दिनों के बाद साथ में टाइम स्पेंड करने लगे। जैद का शादी को लेकर कोई प्लान नहीं था। मुझसे मिलने के 1 महीने के बाद ही जैद ने मुझे प्रपोज कर दिया था।

इन दोनों का रिश्ता फैंस के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि गौहर और जैद की उम्र में 11 साल का फासला है। अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के बाद दोनों मिनी हॉलीडे पर दुबई भी गए थे. दोनों मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में निकाह करने वाले हैं। इस शादी में गौहर और जैद के परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हो सकेंगे। मेहमानों की कटौती कोरोना महामारी को देखते हुए की गई है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...