1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण का अनोखा नजारा, सूर्य कंगन जैसा आया नजर

कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण का अनोखा नजारा, सूर्य कंगन जैसा आया नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण का अनोखा नजारा, सूर्य कंगन जैसा आया नजर

कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण का अनोखा नजारा दिखा। यहां सूर्य कंगन सा नजर आया। पैनोरमा में लाइव सूर्यगहण देख रहे लोग इससे रोमांचित हो गए। इस बार 5000 साल बाद सूर्यग्रहण पर बेहद खास योग बना है। इस बार ग्रहण का केंद्र धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में है।

कुरुक्षेत्र में ग्रहण अपने चरम के करीब है और पैनोरामा में इसका प्रसारण किया जा रहा है। धर्मनगरी में ब्रह्म सरोवर पर तीर्थ पुरोहित और देश भर से आए संत धार्मिक अनुष्‍ठान व यज्ञ कर रहे हैं। आम श्रद्धालुओं को ब्रह्म सरोवर आने की इजाजत नहीं है, लेकिन 200 संतो व तीर्थ पुरोहितों को इसकी अनुमति दी गई है।   

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...