1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अमेरिका ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अमेरिका ने जताया शोक

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जसवंत सिंह की मृत्यु पर अमेरिका ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा।

BJP के संस्थापक सदस्यों में से एक और पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी सहयोगी सिंह का 27 सितंबर को लंबी बीमारी के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जसवंत सिंह 82 साल के थे।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने ट्वीट किया।और कहा कि ”एक विशिष्ट कैबिनेट मंत्री, सांसद और सैनिक जसवंत सिंह को भारतीय गणराज्य के लिए उनकी सेवा और अमेरिका-भारत साझेदारी में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाएगा।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया किया…कि उनके परिवार और उनके लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। पूर्व अमेरिकी राजनयिक स्ट्रोब टालबोट ने सिंह को एक असाधारण और बुद्धिमान व्यक्ति बताया।”

अमेरिका की ओर से टालबोट ने एक ट्वीट में कहा कि ”असाधारण व्यक्ति, अपने देश और दुनिया के लिए बुद्धिमान और सच्चे सेवक, बहादुर सिपाही, माननीय राजनेता, कुशल और प्रभावी राजनयिक, व्यापक क्षेत्र के लेखक, गर्व से भरे हुए, स्नेही और प्यारे पति और पिता और दोस्त।

टालबोट ने 1994 से 2001 तक अमेरिका के उप विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था।जो 1998 के परमाणु परीक्षणों के बाद अमेरिका द्वारा भारत पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अमेरिका की ओर से प्रमुख वार्ताकार थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...