1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पूर्व PM मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर वार, वीडियो शेयर कर कही ये बात

पूर्व PM मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर वार, वीडियो शेयर कर कही ये बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व PM मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर वार, वीडियो शेयर कर कही ये बात

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दल सक्रिय है। इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए असम में कांग्रेस को वोट दने की बात कही है। मनमोहन सिंह ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘कई वर्षों तक असम मेरा दूसरा घर रहा है। यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने राज्यसभा में असम का 28 वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया। मैं असम के लोगों के स्नेह और समर्थन के लिए उनका आभारी हूं।’’

मनमोहन सिंह ने आगे कहा, ‘‘ असम के लोगों ने मुझे पांच साल तक देश के वित्त मंत्री और 10 साल तक प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा का मौका दिया….आज समय आ गया है कि इस विधानसभा चुनाव में लोग समझदारी के साथ मतदान करें।’’

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘असम के लोगों ने लंबे समय तक उग्रवाद और अशांति को झेला। तरुण गोगोई की अगुवाई में असम ने शांति और विकास की दिशा में कदम बढ़ाया। अब वहां पर समाज को धर्म, भाषा और संस्कृति के आधार पर बांटा जा रहा है। लोगों को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।’’

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के ज़रिये पूर्व PM का ये वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, “स्वर्गीय श्री तरुण गोगोई के नेतृत्व में, असम ने शांति और विकास की दिशा में एक नई शुरुआत की। हालाँकि यह अब एक गंभीर संकट का सामना कर रहा है, समाज को धर्म, संस्कृति और भाषा के आधार पर विभाजित किया जा रहा है, लोगों के अधिकारों से वंचित किया जा रहा है: पूर्व पीएम, डॉ। मनमोहन सिंह ”

पूर्व प्रधानमंत्री ने बीजेपी पर लोगों को धर्म और भाषा के नाम पर बांटने का भी आरोप लगाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...