छिंदवाड़ाः मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा डीजल-पेट्रोल और गैस की किल्लत एवं लगातार बढ़ते दामों के लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पार्टी के नेताओं द्वारा गैस की कमी को लेकर आंदोलन चलाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर तंज कसते हुए कहा कि देश में गैस की कमी नहीं हैं, सरकार की व्यवस्थाओं कमी है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज छिंदवाड़ा में बड़ा बयान दिया है उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा गैस की कमी को छिंदवाड़ा में चलायें जा रहे आन्दोलन के सवाल पर कहा कि छिंदवाड़ा में गैस की कोई कमी नहीं है सिर्फ व्यवस्था सही नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि देश में गैस पर्याप्त मात्रा में है लेकिन माहौल ऐसा बनाया जा रहा कि लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार गैस के वितरण में पूरी तरह से फेल है।
छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट