रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने 32 वर्ष की उम्र में टेनिस से संन्यास ले लिया है। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन शारापोवा ने बुधवार को टेनिस को अलविदा कहा।
मारिया शारापोवा ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि, अब तुम टेनिस के बिना कैसे जीवन जिओगी, जबकि अब तक आपको टेनिस के लिए ही जाना जाता था। जब तुम एक छोटी बच्ची थी, तब से तुम टेनिस कोर्ट पर रही हो। टेनिस ने ही तुम्हें बेपनाह खुशियां और आंसू दिए। एक ऐसा खेल जिसमें तुम्हें पूरा परिवार मिला। बेपनाह फैन्स मिले। तुम अपने पीछे 28 साल का करियर छोड़कर जा रही हो। मैं इसके लिए नई हूं तो कृपया मुझे क्षमा करें।
मारिया शारापोवा अपने करियर में लगातार चोटों से जूझती रही हैं। उन्होंने हर साल 2003 से 2015 तक कम से कम एक सिंगल्स टाइटल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा रिकॉर्ड सिर्फ स्टेफी ग्राफ, मार्टिना नवारातिलोवा और किर्स एवर्ट के नाम दर्ज है।