1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसान को सताया, पुलिस एक्शन का डर बॉर्डर पर रात भर जागते रहे उपद्रवी किसान

किसान को सताया, पुलिस एक्शन का डर बॉर्डर पर रात भर जागते रहे उपद्रवी किसान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसान को सताया, पुलिस एक्शन का डर बॉर्डर पर रात भर जागते रहे उपद्रवी किसान

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन आंदोलन के नाम पर हुई हिंसा के बाद सरकार आंदोनकारियों के साथ पूरी सख्ती के साथ निपटने की तैयारी कर ली है। गृह मंत्रालय ने 10 हजार से अधिक पैरा-मिलिट्री बलों को तैनात कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस हिंसा में सबसे ज्यादा कसूरवार भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैट को ठहराया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर राकेश टिकैट का एक विडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वो प्रदर्शनकारियों से परेड के दौरान अपने साथ डंडा लाने को कह रहें हैं। टिकैट पर आरोप है कि उन्होने हिंसा के लिए प्रदर्शनकारियों को भड़काया, इतना ही नहीं टिकैट पर आरोप लगा है कि हिंसा सुनियोजित साजिश के साथ की गयी है।

जबकि टिकैट की माने तो उन्होने इस बयान को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होने कहा कि मैं झंडो के लिए डंडे लेना की बात कर रहा था। इसके बाद उन्होने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया किसान अपने रूट पर ही गए थे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिल्ली के रास्तों के ‘मकड़जाल’ में फंसा दिया। पुलिस द्वारा उन पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए और मारपीट की गई।

टिकैट ने आगे कहा कि “जो संगठन गए हैं वह जाते समय कुछ न कुछ तो आरोप लगाएंगे ही”। राकेश टिकैत ने आगे कहा कि प्रदर्शनस्थल पर लाइट काट दी गई है। हम पूरी रात डर के गुजारे है। इतनी ही नहीं हमारे उपर जो डर का माहौल बनाया जा रहा है, उसके कारण हम पूरी रात जाग के बिता रहें हैं। प्रशासन चाहता है कि हमारा आंदोलन खत्म हो जाय, लेकिन हम इस आंदोलन को जारी रखेंगे। और हमारी मांगें जो थीं वही रहेंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...