{ सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस की महामारी से बचाव हेतु नित नये प्रयासों में लीन फर्रुखाबाद के आईएएस मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने वैदिक भारत के नियमों को अपनाने पर जोर देते हुए वैदिक मंत्रोंच्चारों के बीच विकास भवन में विधि विधान से हवन यज्ञ किया।
मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने दावा किया कि हवन यज्ञ से विषाणु विलुप्त होते है।हमें अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को अपनाने की जरूरत है।
मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने विकास भवन में आला अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अखण्ड भारत की वैदिक परंपरा को जीवन्त करते हुए हवन विधि मार्ग को प्रशस्त किया।
मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने कहा कि हमारे देश की प्राचीन सभ्यता में हवन यज्ञ का विशेष महत्व है।उस वक्त भी बङी बङी यूनिवर्सिटी थीं जहां योग और संस्कृति का पाठ पढाया जाता था।
आज पूरा विश्व योग का वरण कर रहा है।हमारी संस्कृति को विदेशों में सम्मान मिल रहा है।यह हमारी भारत भूमि के स्वर्णिम इतिहास का अनूठा उदाहरण है।
भारत भूमि पर तमाम दार्शनिक जन्म लेने के बाद देश को विश्व गुरु के ओहदे पर पहुंचाने के लिए जाने गये। जब-जब संसार पर विपदा आई तब धर्म ने ही मानव जीवन को बचाया।
उन्होंने कहा कि विज्ञान के साथ-साथ हमें आध्यात्म की प्रासंगिकता को मानना होगा।निश्चित ही इस महाजंग को हम जीतकर रहेंगे।