रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन किसान आंदोलन नाम पर हुई हिंसा में उपद्रवियों ने अपने उपद्रव को इस तह तक अंजाम दिया कि सुबह राजपथ पर निकली झांकियों को भी नहीं बक्क्षा है। आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ निकली झांकियों का अभिवादन किया था, जिसके बाद किसान आंदोलन ने हिंसक रुप अपना लिया।

इस हिंसक प्रदर्शन में राजपथ पर निकलीं झांकियों को भी तहस नहस किया गया। इन झांकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर का एक गुंबद उपद्रवीयों ने तोड़ा है।

इतना ही नहीं उत्तराखंड की झांकी में भगवान केदारनाथ के पताका स्थल को भी तोड़ दिया है।आपको बता दें कि आजतक ने इसकी पुष्टी की है।
