अमेरिका के मशहूर म्यूजिक स्टार चार्ली प्राइड का कोरोना वायरस की चपेट में आकर निधन हो गया। चार्ली की उम्र 86 साल थी और उनके निधन की खबर देते हुए उनके परिवार वालों ने बताया कि उनका निधन टेक्सास के डलास में हुआ है।
चार्ली प्राइड पहले ऐसे अफ्रीकी-अमेरिकी गायक थे जिन्होंने अपने गानों से लोगों के मन में खास जगह बनाई हुई थी। चार्ली को उनके 1970 के हिट गाने ‘Kiss an Angel Good Mornin’ के लिए जाना जाता था।
चार्ली प्राइड ने आरसीए रिकॉर्ड्स को साइन किया था जिसके बाद वह एल्विस प्रेस्ली के बाद ऐसे दूसरे सबसे बड़े कलाकार हो गए थे जिसके गाने सबसे ज्यादा बिकते थे। चार्ली प्राइज के मौत की खबर सुनते ही देश- दुनिया के दूसरे कलाकारों और सिंगर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। सिंगर डॉली पार्टन ने कहा कि यह “दिल तोड़ने वाली” खबर है. चार्ली हम आपको हमेशा प्यार करेंगे।
गायक बिली रे साइरस ने चार्ली प्राइड की तुलना- True trailblazer से की। वह आगे लिखते हैं चार्ली प्राइड ऐसे सिंगर थे जिन्होंने संगीत प्रेमियों के लिए संगीत तक आने का एक पुल की तरह काम किया।
1934 में मिसिसिपी में जन्मे प्राइड किसी वक्त कपास के खेतों में काम किया करते थे। वह एक पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी भी थे और 1963 में संगीत में अपना करियर बनाने के लिए नैशविले में जाने से पहले वह अमेरिकी सेना में भी कार्यरत थे। वह देशीय संगीत में पहले ब्लैक सुपरस्टार बने और कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ फेम के पहले अश्वेत सदस्य भी बने। वह ग्रैंड ओले ओप्री के तीन अश्वेत सदस्यों में से एक रहे थे।