1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कुएं की खुदाई में धमाका, एक मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

कुएं की खुदाई में धमाका, एक मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

कुएं की खुदाई के दौरान अचानक फायरिंग जॉइंट के चलते जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि मौके पर काम कर रहे दो मजदूर भारी पत्थरों के नीचे दब गए। आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू शुरू किया।

By: Naredra 
Updated:
कुएं की खुदाई में धमाका, एक मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

उज्जैन जिले के महिदपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कुएं की खुदाई के दौरान हुए जोरदार ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना महिदपुर तहसील के ग्राम माधुपुरा की है। जहां कुएं की खुदाई और सफाई का काम चल रहा था।

इसी दौरान अचानक फायरिंग जॉइंट के चलते जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि मौके पर काम कर रहे दो मजदूर भारी पत्थरों के नीचे दब गए। आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू शुरू किया।

ग्रामीणों की मदद से दोनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुकेश नाम के मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मृतक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...