1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. सावधान: कहीं आपके हाथ-पैर भी तो पसीना से नहीं भीगते? हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

सावधान: कहीं आपके हाथ-पैर भी तो पसीना से नहीं भीगते? हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सावधान: कहीं आपके हाथ-पैर भी तो पसीना से नहीं भीगते? हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: गर्मियां शुरु हो चुकी है, ऐसे में इस मौसम में पसीना आना एक नॉर्मल बात है । लेकिन क्या कभी आपने अपने पसीने पर ध्यान दिया है। वैसे तो शरीर से जितना पसीना निकलता है स्वास्थ्य की दृष्टि से उसे उतना ही फायदेमंद माना जाता है। लेकिन जरुरत से ज्यादा ही पसीना जब निकलने लगता है तो वो एक आम बात नहीं बल्कि कई खतरनाक बिमारियों का संकेत होता है।

अगर आपके हाथ और पैर में जरुरत से ज्यादा पसीना आता है तो सावधान हो जांए क्योंकि ये हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत हो सकता है। ये एक बीमारी होती है जिसके 2 प्रकार होते है।

प्राइमरी हाइपरहाइड्रोसिस में पसीना आने के पीछे कोई गंभीर कारण ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

लेकिन सेकेंड्री हाइपरहाइड्रोसिस अगर किसी को होता है तो वो लोग कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसमें हाई ब्लड शुगर, लो ब्लड शुगर, हाइपर थायरॉइडिज्म जैसी कई बीमारियों का अंदेशा होता है।

इस बीमारी के पीछे की असली वजह क्या है?

दरअसल, स्वेट ग्लैंड के ओवर एक्टिव होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें स्मोकिंग, स्ट्रेस, प्रेग्नेंसी अथवा मेनोपॉज शामिल हैं। इसके अलावा, दूसरी गंभीर बीमारियां जैसे कि डायबिटीज, मेनोपॉज, थायरॉयड, कैंसर और मोटापा से पीड़ित मरीजों में भी ये परेशानी देखने को मिलती है।

तो अगर आपके भी हाथ-पैर में जरुरत से ज्यादा पसीना आता है तो एक बार अपने डॉक्टर से जरुर सलाह करें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...