1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बीजेपी में शामिल हुई टॉलीवुड की यह खूबसूरत एक्ट्रेस, फोटो देखकर आप भी कहेंगे WOW

बीजेपी में शामिल हुई टॉलीवुड की यह खूबसूरत एक्ट्रेस, फोटो देखकर आप भी कहेंगे WOW

By: Amit ranjan 
Updated:
बीजेपी में शामिल हुई टॉलीवुड की यह खूबसूरत एक्ट्रेस, फोटो देखकर आप भी कहेंगे WOW

नई दिल्ली : साल 2021 के शुरूआत के साथ ही चुनावी रणभेरियां बज चुकी हैं, जिसे लेकर विभिन्न दलों ने अपना कमर कस लिया है। इस दौरान ऐसे कई खबरें भी सामने आई, जिसमें विधायक और नेताओं का एक पार्टी छोड़कर दूसरे में आना-जाना लगा रहा। वहीं जो बॉलीवुड और टॉलीवुड भी जो इस राजनीति से अछूता नहीं रहा है, एक बार फिर चुनावी मैदान में टॉलीवुड सुंदरियों के बीच जंग छिड़ेगा।

हालांकि हम यहां बात कर रहे है, बीजेपी में शामिल होने वाली टॉलीवुड एक्ट्रेस पायल सरकार की, जिन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा।

 

आपको बता दें कि पायल टॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने हाल के महीनों में मिर्च 3 और हेचही में काम किया है।

पायल सरकार ने साल 2004 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कॉलेज के दिनों से ही टेलीफिल्म्स में करना शुरू कर दिया था। उन्होंने पॉपुलर डायरेक्टर अनुराग बासु की हिंदी सीरियल जैसे- लव स्टोरी, वक्त और लेडिज स्पेशल में काम किया है।

वह पॉपुलर बंगल मैग्जीन ‘उनिश कुरी’ के कवर पेज पर आ चुकी हैं। साल 2010 में फिल्म ‘ले चक्का’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का आनंदलोक अवॉर्ड जीत चुकी हैं। साल 2016 में वह फिल्म ‘जोमेर राजा दिलो बोर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए कलाकार अवॉर्ड् जीत चुकी हैं।

वहीं रहीं बात पायल सरकार के सोशल मीडिया फ्रेंडली होने की, तो आप उनके इंस्टाग्राम पर ऐसे कई हॉट फोटोज देख सकते है, जिन पर से लोगों का नजर हटाना भी मुश्किल जान पड़ता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...