बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. बता दें, इब्राहिम अली खान इन दिनों अपने बहन सारा अली खान और मां के साथ फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं. इब्राहिम अकसर फार्म से अपने फोटो और वीडियो शेयर करते नजर आ जाते हैं. हाल ही में उनका एक और फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस फोटो में इब्राहिम अपने 6 पैक्स एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं. इब्राहिम का यह फोटो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.
इब्राहिम अली खान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्रकिया पर विश्वास करें.” इब्राहिम का यह फोटो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें, इब्राहिम अली खान अपने फनी वीडियो को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं. कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में स्टारकिड अपनी बीवी के खोने से परेशान होते दिखाई दे रहे थे. इब्राहिम का यह वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ था.