रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद पर लगे आरोपों पर अपनी सफाई दी है। इस दौरान रिया ने प्रॉपर्टी को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया जिस पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने उन पर सवाल खड़े किए हैं।
श्वेता ने रिया का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहती हैं, ‘मुंबई के खार में मेरी एक प्रॉपर्टी है, जो सुशांत से मिलने से पहले खरीदी थी। यह 72 लाख की प्रॉपर्टी है, जिसमें 50 लाख रुपए का मैंने लोन लिया है। इसके सारे पेपर्स मैं ईडी को दे चुकी हूं और इसका बैंक लोन अभी भरा जा रहा है। मुझे 50 लाख रुपए देने हैं। 17 हजार रुपए की मेरी ईएमआई जाती है जोकि अब पता नहीं मैं इन सबके बाद कहां से दूंगी।’
सुशांत की बहन ने साधा निशाना
रिया के इस स्टेटमेंट पर सुशांत की बहन श्वेता ने लिखा, ‘तुम परेशान हो रही हो कि 17 हजार रुपए की ईएमआई कैसे भरोगी? प्लीज मुझे बताओं की भारत के सबसे ज्यादा महंगे वकील को तुमने हायर किया है, उन्हें पैसे कैसे दे रही हो?