1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में रहेंगी काजोल, सामने आई वजह

बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में रहेंगी काजोल, सामने आई वजह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में रहेंगी काजोल, सामने आई वजह

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहते हैं। अब खबर है कि काजोल कुछ समय के लिए बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में रहेंगी। वहीं, अजय देवगन मुंबई में बेटे युग के साथ रहेंगे।

मुंबई मिरर ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के आधार पर बताया कि न्यासा सिंगापुर के युनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ाई कर रही हैं। काजोल और अजय देवगन नहीं चाहते हैं कि न्यासा की पढ़ाई पर कोई असर पड़े। इसके अलावा वे कोरोना महामारी के बीच न्यासा को पढ़ने के लिए सिंगापुर में अकेला नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए अब काजोल, न्यासा के साथ न्यूयॉर्क में रहेंगी।

काजोल वहां पर कुछ महीने बेटी न्यासा के साथ बिताएंगी। इसके लिए अजय देवगन ने सिंगापुर में एक अपार्टमेंट भी खरीदा है ताकि काजोल और न्यासा को रहने में कोई परेशानी न हो।

मुंबई में बेटे युग के साथ रहेंगे अजय देवगन

दूसरी तरफ, अजय देवगन बेटे युग के साथ मुंबई में टाइम स्पेंड करेंगे। इसके साथ ही वह अपना काम भी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन 2 स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके लिए अलावा वह अपनी अगली फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में व्यस्त हैं। पिछली बार अजय देवगन फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आए थे। इसमें उनके अपोजिट काजोल ने काम किया था। फिल्म में सैफ अली खान विलेन की भूमिका निभाई थी। अजय देवगन के आगामी प्रोजेक्ट्स में मैदान, कैथी रीमेक, गोलमाल 5, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...