1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. प्रेग्नेंट पुरुष का रोल निभाएंगे दिलजीत दोसांझ, फिल्म में इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस

प्रेग्नेंट पुरुष का रोल निभाएंगे दिलजीत दोसांझ, फिल्म में इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रेग्नेंट पुरुष का रोल निभाएंगे दिलजीत दोसांझ, फिल्म में इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस

फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग को बहुत पसंद किया जाता है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई हिंदी फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब खबर है कि वह अपनी नई फिल्म में एक प्रेग्नेंट पुरुष का किरदार निभाने जा रहे हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि अपने किरदार के लिए उन्होंने तैयारी शुरू भी कर दी है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म में दिलजीत प्रेग्नेंट पुरुष के रोल में होंगे। इसमें उनके अपोजिट यामी गौतम नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक यह एक फैमिली-ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी कहानी पंजाब के एक कपल पर आधारित है।

बताया गया कि इस फिल्म की शूटिंग दिलजीत के अमेरिका से भारत लौटने के बाद इस साल अक्टूबर में शुरू हो सकती है। उस समय तक यामी भी अपनी फिल्म गिन्नी और सन्नी के प्रमोशन से फ्री हो जाएंगी।
दिलजीत पिछली बार फिल्म गुड न्यूज में नजर आए थे। इसमें उन्होंने कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ काम किया था। वहीं, इन दिनों वह म्यूजिक एलबम GOAT को लेकर चर्चा में हैं। यामी गौतम आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बाला में नजर आई थीं। इसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...