कोरोनावायरस अब भारत की अर्थव्यवस्था पर भी असर दिखा रहा है। मीडिया इंडस्ट्री भी काफी प्रभावित हुई है।
कई जगह नौकरी गयी है वही कई जगह सैलेरी काटी जा रही है। अब इसका असर प्रिंट पर भी दिखाई दे रहा है।
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में 42 साल से क्रिकेट की हर खबर देने वाली लोकप्रिय मैगजीन ‘क्रिकेट सम्राट’ बंद होने जा रही है।
अंग्रेजी दैनिक ‘मिडडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट सम्राट (Cricket Samrat) के प्रकाशक ने इसे बंद करने की घोषणा कर दी है।
बता दें कि पहली बार ‘क्रिकेट सम्राट’ मैगजीन का प्रकाशन नवंबर 1978 में हुआ था। लेकिन कुछ ही वर्षों में यह क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय मैगजीन बन गई। लोग बेसब्री से इसका इंतजार करते थे।