1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली एनसीआर समेत कई इलाकों में गायब हुई बिजली, सुबह से हो रही बारिश के बीच खेल रहीं आंख मिचौली

दिल्ली एनसीआर समेत कई इलाकों में गायब हुई बिजली, सुबह से हो रही बारिश के बीच खेल रहीं आंख मिचौली

By: Amit ranjan 
Updated:
दिल्ली एनसीआर समेत कई इलाकों में गायब हुई बिजली, सुबह से हो रही बारिश के बीच खेल रहीं आंख मिचौली

नई दिल्ली : अरब सागर में उठे साइक्लोन ताउतो का असर अब महाराष्ट्र, गुजरात के बाद दिल्ली-एनसीआर पर भी दिख रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह से ही बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। बिजली ना रहने के कारण वर्क फॉर होम काम करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि बारिश के कारण दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शहर में सुबह साढ़े सात बजे आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत और हवाओं की रफ्तार 21 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा उत्तराखंड और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने मंगलवार को ही अनुमान व्यक्त करते हुए बताया था कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में ताउते चक्रवात के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम सुहाना होने के कारण दिल्ली वासियों को गर्मी से जरूर राहत मिली है। लेकिन बिजली ना रहने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

महाराष्ट्र में बारिश का सिलसिला जारी है, सुबह साढ़े 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है, साथ ही हवाएं भी खासी तेज हैं। गुजरात में तूफान के कारण जमकर तबाही मचाई है वही राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी आज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि ताउते अब कमजोर होकर “चक्रवाती तूफान” में तब्दील हो गया है और जैसे-जैसे उत्तर की तरफ बढ़ेगा यह “गहरे दबाव” में बदल जाएगा।

आपको बता दें कि ताउतो चक्रवात के कारण पीएम मोदी गुजरात दौरे पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...