1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूरे उप्र में त्यौहारों के मौसम में महंगाई आम लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ी- प्रियंका गांधी

पूरे उप्र में त्यौहारों के मौसम में महंगाई आम लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ी- प्रियंका गांधी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूरे उप्र में त्यौहारों के मौसम में महंगाई आम लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ी- प्रियंका गांधी

पूरे उप्र में त्यौहारों के मौसम में महंगाई आम लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ी- प्रियंका गांधी

आसमान छू रहे सब्जियों के दाम ने लोगों के किचन का बजट बिगाड़ दिया है, जिससे आम लोगों के लिए परेशानिया और बढ़ गई है। आलम यह है कि प्याज के साथ ही आलू और टमाटर भी अब रुलाने लगे हैं।

प्याज बाजारों में 70 से 80 रुपए किलो बिक रहे हैं तो आलू 50 रूपए किलो। टमाटर के दाम भी 60 के पार है। वहीं, अब कांग्रेस ने सब्जियों के बढ़े दाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूछा कि जनता की परेशानियों पर सरकार चुप क्यों है?

उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार 27 अक्टूबर को एक चार्ज ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने लिखा, पूरे उप्र में त्यौहारों के मौसम में महंगाई आम लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ी है।

सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। काम धंधे पहले से ठप्प पड़े हैं। लेकिन करोड़ों रुपए झूठे प्रचार में खर्च करने वाली भाजपा सरकार जनता की परेशानियों पर चुप है।

उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार अक्टूबर को एक चार्ज ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘पूरे उप्र में त्यौहारों के मौसम में महंगाई आम लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ी है।

सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। काम धंधे पहले से ठप्प पड़े हैं। लेकिन करोड़ों रुपए झूठे प्रचार में खर्च करने वाली भाजपा सरकार जनता की परेशानियों पर चुप है।

बीते कुछ दिनों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। जो आलू कभी 10 रुपए किलो बिकता था, अब वह 60 रुपए किलो हो गया है। टमाटर 60 रुपए किलो बिक रहा है। प्याज भी 80 रुपए किलो पहुंच गया है।

हरी सब्जियों की बात करें तो बैगन 40 रुपए, परवल 80 रुपए, मटर 140 रुपए, भिंडी 50 रुपए, गोभी 60 किलो बिक रही है। इसके अलावा लहसुन 200 रुपए, तोरई 40 रुपए, शिमला मिर्च 120 रुपए, पालक 40 रुपए, करेला 60 रुपए, और अरबी 50 रुपए किलो बिक रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...