दुबई टेनिस चैंपियनशिप 202 में भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने पुरुष डबल्स मुकाबले में इवान डोडिग और फिलिप पॉलेसेक की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर अपने आखिरी अभियान का शानदार आगाज किया है।
ऑस्ट्रेलियाई मैथ्यू एबडेन के साथ एक बार फिर साझेदारी करते हुए पेस ने क्वार्टरफाइनल में एंट्री करते हुए क्रोएशियाई-स्लोवाकिया की जोड़ी को 6-4,6-3 से हराया।
वहीं, भारतीय खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के पहले ही दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा। वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाने वाले प्रजनेश को ऑस्ट्रेलिया के क्वालिफायर डेनिस नोवाक के हाथों सीधे सेटों में 4-6, 3-6 से हार झेलनी पड़ी।
अब डेनिस का सामना फ्रांस के कारेन खाचानोव से होगा, जिन्होंने कजाखस्तान के मिखाइल कुकुश्किन को 7-6, 6-1 से हराया। अन्य मैचों में जापान के यासुकाता उचीयामा ने ताइवान के लू येन सुन को 3-6, 6-1, 6-2 से, गेल मोनफिल्स ने मार्टिन को 6-4, 7-5 से, आंद्रे रुबेल ने लोरेंजो मुसेती को 6-4, 6-4 से और रिचर्ड ने लॉयड हैरिस को 7-6, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।