सुशांत सिंह राजपूत केस में निकले ड्रग्स मामले में आज सेशंस कोर्ट ने रिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आपको बता दे कि कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल, दीपेश, बासित और जैद की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।
ऐसे में रिया को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा। हालांकि रिया चक्रवर्ती के पास हाई कोर्ट में याचिका दायर करने का रास्ता अब भी बाकी है।
बता दें कि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार किया था और वह अभी न्यायिक हिरासत में भायखला जेल में हैं।
रिया की एनडीपीएस एक्ट की धारा 16/20 के तहत गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले, एनडीपीएस कोर्ट ने रिया को 22 सितंबर तक एनसीबी की न्यायिक हिरासत दी थी।
गौरतलब है कि ये ड्रग्स एंगल भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से ही जुड़ा है। 14 जून 2020 को सुशांत का शव बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था।