गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के मामले में जमानत पर बाहर आए डॉ. कफील एक बार फिर जेल में हैं। डॉ. कफील को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 12 दिसंबर को भड़काऊ भाषण देने के मामले में जेल भेजा गया है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में भड़काऊ भाषण देने के मुकदमे में आरोपी डॉक्टर कफील को अलीगढ़ जेल से मथुरा जिला कारागार में शिफ्ट किया गया है। अलीगढ़ में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस ने यह फैसला लिया है।
अलीगढ़ निवासी डॉ. कफील ने 12 दिसंबर को एएमयू में स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव के साथ सभा में हिस्सा लिया था। पुलिस ने 13 दिसंबर को सिविल लाइंस थाने में धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज किया।
डॉ कफील वर्ष 2017 में तब सुर्खियों में आए जब गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई बच्चों की मौत हो गई थी।