नोवाक जोकोविच ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो विश्व के नंबर वन खिलाड़ी हैं और उन्हें पीछे छोड़ने के लिए बाकी खिलाड़ियों को अभ भी काफी मेहनत करना पड़ेगा। नोवाक जोकोविच ने शनिवार को दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लया है।
फाइनल में उन्होंने ग्रीक स्टार स्टेफानोस सितासिपास को 6-3 6-4 से हरा दिया। उन्होंने पांचवीं बार दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। अगर जोकोविच के करियर की बात की जाय तो यह उनके करियर का 79वां टाइटल है।
इससे पहले जोकोविच ने सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाड़ी गेल मोनफिल्स को 2-6, 7-6 (10/8), 6-1 से हराकर दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं, क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जोकोविच ने कोरन काचवोव को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराकर दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।