1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. रजनीकांत अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, डॉक्टरों ने घर पर आराम करने की सलाह

रजनीकांत अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, डॉक्टरों ने घर पर आराम करने की सलाह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रजनीकांत अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, डॉक्टरों ने घर पर आराम करने की सलाह

सुपरस्टार रजनीकांत अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भले ही रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट पर रहने की सलाह दी है।

अपोलो अस्पताल की ओर से जारी बयान में रविवार शाम को कहा गया, ‘स्थिति में सुधार को देखते हुए रजनीकांत को डिस्चार्ज किया जा रहा है। उनका ब्लड प्रेशर अब स्थिर है और वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

‘ डॉक्टरों ने अस्पताल से घर पहुंचने के बाद भी एक्टर को कुछ दिनों तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। इससे पहले रविवार को सुबह अस्पताल ने बताया था कि रजनीकांत की हालत स्थिर है और उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स में चिंता की कोई बात नहीं है।

ब्लड प्रेशर में अत्यधिक उतार-चढ़ाव और कमजोरी महसूस करने के चलते उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रजनीकांतकी सेहत में सुधार के लिए एक तरफ उनके लाखों प्रशंसक प्रार्थनाएं कर रहे थे तो दूसरी तरफ पवन कल्याण जैसे एक्टर्स ने भी उनकी तेजी से रिकवरी के लिए प्रार्थनाएं की थीं।

दरअसल रजनीकांत हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म Annaatthe की शूटिंग के लिए मौजूद थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालांकि शूटिंग 23 दिसंबर को ही रोक दी गई थी क्योंकि 4 क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

रजनीकांत की इस फिल्म में प्रकाश राज, कीर्ति सुरेश, खुशबू सुंदर और नयनतारा भी स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। इससे पहले रजनीकांत ने कहा था कि राजनीति में एंट्री से पहले वह इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगगे। उन्होंने ऐलान किया था कि वह 31 दिसंबर को अपनी नई राजनीतिक पार्टी के बारे में जनता को विस्तार से बताएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...