रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम तीसरा टेस्ट मैच खेल रही है। टीम की स्थिति मैच जीतने के लिहाज से ठीक नहीं है। वहीं 19 सितंबर से आईपीएल के दूसरे चरण का भी आगाज होने वाला है। जिसकी तैयारियां जोरो से चल रही हैं। इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज में कमेंटेटर के तौर पर मौजूद दिनेश कार्तिक तीसरे टेस्ट के बाद कमेंट्री छोड़ यूएई रवाना हो जायेंगे।

उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यूएई रवाना हो गई है। जल्द ही दिनेश कार्तिक भी टीम से जुड़ जाएंगे। आपको बता दें कि दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम शुक्रवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए अबु धाबी रवाना हो गई।
टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेल्फी पोस्ट की जिसमें उनके साथ कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी और राहुल त्रिपाठी एयरक्राफ्ट के अंदर PPE किट में नजर आ रहे हें। टीम कुछ दिनों तक मुंबई में क्वारंटीन में रह रही थी। टीम के भारतीय सदस्य टीम मैनजमेंट और सहायक स्टाफ के साथ सबसे पहले यूएई के लिए रवाना हो रहे हैं।
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम UAE पहुंच चुकी है, जहां उसने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी वहां पहुंच चुकी है। उसने अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा किया है। केकेआर की टीम फिलहाल सात मैचों में चार अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। कोलकाता का सामना 20 सितंबर को अबु धाबी में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर के साथ होना है।
पहले दिन CSK और MI के बीच मैच होगा। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें सबसे पहले यूएई पहुंची थीं, जो अब प्रैक्टिस शुरू कर चुकी हैं। इस बीच इंग्लैंड में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ी इस वक्त सीरीज खेल रहे हैं, इसलिए सीरीज खत्म होने के बाद ये सभी एक साथ विशेष विमान से यूएई पहुंचेंगे।