1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कलेक्टर ने लगाई रात्रि चौपालः  छात्राओं संग किया भोजन, ग्रामीणों से संवाद कर विकास योजनाओं पर लिया फीडबैक

कलेक्टर ने लगाई रात्रि चौपालः  छात्राओं संग किया भोजन, ग्रामीणों से संवाद कर विकास योजनाओं पर लिया फीडबैक

पाल के दौरान कलेक्टर ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है और ग्राम पंचायतों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने पंचायतों को विकास का केंद्र बताते हुए ग्रामीणों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

By: Naredra 
Updated:
कलेक्टर ने लगाई रात्रि चौपालः  छात्राओं संग किया भोजन, ग्रामीणों से संवाद कर विकास योजनाओं पर लिया फीडबैक

बड़वानीः कलेक्टर जयति सिंह ने पाटी विकासखंड के ग्राम डोंगरगांव में ‘रात्रि चौपाल’ का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और छात्राओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने जनजातीय बालिका आश्रम में रात्रि विश्राम भी किया और छात्राओं के साथ भोजन किया।

कलेक्टर बोलीं-संगठन में ही शक्ति है

चौपाल के दौरान कलेक्टर ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है और ग्राम पंचायतों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने पंचायतों को विकास का केंद्र बताते हुए ग्रामीणों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। कलेक्टर ने कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य गांव तक पहुंचकर समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।

किसानों और बच्चों से की बातचीत

चौपाल में प्रगतिशील किसानों ने जैविक खेती और मुर्गीपालन के अनुभव साझा किए। कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई, परीक्षा परिणाम, स्कूल में उपस्थिति और छात्रवृत्ति की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान जननी सुरक्षा योजना, प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव और सिकल सेल एनीमिया जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। साथ ही कौशल विकास, रोजगार और सामाजिक योजनाओं को लेकर भी जानकारी दी गई।

बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...