1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. लंबे समय बाद क्रिकेट मैदान पर उतरे धोनी, शुरु की आईपीएल की तैयारी

लंबे समय बाद क्रिकेट मैदान पर उतरे धोनी, शुरु की आईपीएल की तैयारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लंबे समय बाद क्रिकेट मैदान पर उतरे धोनी, शुरु की आईपीएल की तैयारी

लंबे समय से क्रिकेट से दूरियां बनाने के बाद धोनी एक बार फिर से हाथ में बल्ला थामे मैदान पर उतर गए है। बता दें मंगलवार को धोनी रांची में अपने होम ग्राउंड झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पहुंचे और घंटों तक अभ्यास के दौरान पसीना बहाया।

महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आखिरी बार विश्वकप के सेमीफाइनल में मैदान पर खेलते देखा था। जिसके बाद से धोनी के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी।

इन सभी अटकलों के बीच धोनी ने रांची में अपनी घरेलू टीम झारखंड के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। धोनी ने अब आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिए है।

बता दें कि आईपीएल सीजन-13 की शुरुआत 29 मार्च से होनी है। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...