1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया कैंसर हीलर सेंटर का उद्घाटन, 2027 तक बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का दावा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया कैंसर हीलर सेंटर का उद्घाटन, 2027 तक बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का दावा

भोपाल में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कैंसर हीलर सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने 2027 तक बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल शुरू होने का दावा किया और निःशुल्क इलाज को सबसे बड़ा धर्म बताया।

By: BS Yadav 
Updated:
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया कैंसर हीलर सेंटर का उद्घाटन, 2027 तक बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का दावा

भोपाल : मध्य प्रदेश भोपाल में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक कैंसर हीलर सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों के निःशुल्क इलाज को सबसे बड़ा धर्म बताया। उन्होंने वर्ष 2027 तक बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल शुरू होने का दावा भी किया। वहीं, राम मंदिर दान विवाद पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट बताया।

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की निःशुल्क चिकित्सा करना सबसे बड़ी सेवा और सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानव सेवा है। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2027 तक बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल शुरू हो जाएगा और उसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम मंदिर दान विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस घटना से करोड़ों राम भक्तों की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है और मंदिरों तथा संत समाज के प्रति लोगों का विश्वास प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भगवान राम की नगरी में रहकर ऐसा कृत्य करता है, उसे ईश्वरीय और कानूनी दोनों प्रकार के दंड का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

इसके अलावा उन्होंने सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए कहा कि भारत के मुसलमानों को इंडोनेशिया के मुसलमानों की तरह आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि देश में प्रेम और सद्भाव का वातावरण और मजबूत हो सके।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...