दिग्गज अभिनेताओं में शुमार रहे धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर पुरानी यादों से जुड़े हुए वीडियो शेयर करते है। लोग भी इन वीडियोस को खुद देखते है और पसंद भी करते है।
इस बार भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ” मेरे यादों की झलक “, आपको बता दे कि ये एक ब्लैक एन्ड व्हाइट वीडियो है।
इस वीडियो में आपको 60 और 70 के दशक के अभिनेता, गीतकार की झलक देखने को मिलती है। इस वीडियो में गुरूदत्त, लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, राजेंद्र कुमार, राज कुमार और दिलीप कुमार सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे है और अपने पुराने दिनों के उन सुपरस्टार्स को याद कर रहे है।