1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. युजवेंद्र चहल की मंगेतर ने इस गाने पर बिखेरे अपने जलवे : देखिए वीडियो

युजवेंद्र चहल की मंगेतर ने इस गाने पर बिखेरे अपने जलवे : देखिए वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
युजवेंद्र चहल की मंगेतर ने इस गाने पर बिखेरे अपने जलवे : देखिए वीडियो

मशहूर यूट्यूबर और डांसर धनाश्री वर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर के डांस वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं।

धनाश्री वर्मा एक डॉक्टर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं। हाल ही में धनाश्री वर्मा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में धनाश्री, शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के गाने ‘छैंया छैंया पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में धनाश्री का अंदाज फैन्स को हैरान कर रहा है।

https://www.instagram.com/p/CF3rR1cJxlp/

वीडियो को धनाश्री ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। डांसर के मूव्स वीडियो में काफी धमाकेदार लग रहे हैं।

धनाश्री के इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। धनाश्री वर्मा के वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं, ऐसा ही इस बार भी हुआ है।

https://www.instagram.com/p/CFqwURmFNef/

बता दें कि धनाश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन अपने डांस से भी उन्होंने जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

धनाश्री वर्मा एक यू-ट्यूबर हैं और अकसर डांस से जुड़ी वर्कशॉप भी आयोजित करती है।

हाल ही में उनकी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ सगाई हुई है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...