1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी CM मौर्य ने अखिलेश यादव के गंगा यात्रा पर दिए बयान पर किया पलटवार

डिप्टी CM मौर्य ने अखिलेश यादव के गंगा यात्रा पर दिए बयान पर किया पलटवार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डिप्टी CM मौर्य ने अखिलेश यादव के गंगा यात्रा पर दिए बयान पर किया पलटवार

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गंगा यात्रा पर कसे तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि,अखिलेश यादव को गंगा में डुबकी लगाकर अपनी बुद्धि को शुद्ध करने की जरूरत है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, विपक्षी नेता सरकार के विकास कार्यों में राष्ट्र की मजबूती के कार्य में बार बार अवरोध पैदा करते हैं। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद काफी लोगों के काले धंधे बंद हो गए है। जिस वजह से ये लोग बौखलाए हुए है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, गंगा यात्रा में भक्त जनो की भारी संख्या में भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है की लोगों के दिलों में सुकून और मन की शांति के लिए हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए है।

वहीं उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कहा कि, इस कानून से देश के किसी धर्म के लोगों को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। ये कानून किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता नहीं छीन सकता है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि, किसी भी गलत अफवाहों में न आए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...