नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन देश राजधानी दिल्ली में किसानों के उत्पाद से हर कोई दंग है। किसानों के इस उप्रदवों से अंतरराष्ट्रिय मंच पर भारत की छवी बहुत खराब हुई है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि मोदी सरकार इस हिंसा को लेकर कुछ अहम कदम लेने वाली है।

इसी के चलते ही आज यानी 27 जनवरी को किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने अपने इस एफआईआर में डॉ.दर्शनपाल, राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही एफआईआर में किसान नेता राजिंदर सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह बुर्जगिल, वीएम सिंह, विनोद कुमार, विजेंदर सिंह, ऋषिपाल सिंह और जोगिन्दर सिंह उग्राहा का नाम भी शामिल है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर दंगा करने वाले 200 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस ने 22 एफआईआर भी दर्ज की हैं। कल हुए दंगों में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को चोटें आईं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार दंगों में 300 पुलिस जवान घायल हुए हैं। इस बीच दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लालकिला को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं आईटीओ में बस और बैरिकेड लगाकर रास्ता ब्लॉक किया गया है। वहीं सिंघु बॉर्डर भी कड़ा पहरा है।