1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली बीजेपी का आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन,अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली बीजेपी का आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन,अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में दिल्ली में भ्रष्टाचार का उद्योग चल रहा है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली बीजेपी का आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन,अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में दिल्ली में भ्रष्टाचार का उद्योग चल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ने का संकल्प लिया है। इस मौके पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोल रहे हैं, यह इस पार्टी के अंत का संकेत है। उन्होंने कहा कि शराब ठेकेदारों का कमीशन बढ़ाकर घोटाला किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष के कारण घोटाले व भ्रष्टाचार के आरोप में मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन को जेल जाना पड़ा। जल बोर्ड में बिल जमा करने, बिजली कंपनियों को सब्सिडी का पैसा देने, दिल्ली परिवहन निगम में बस खरीद और स्कूलों में कमरे के निर्माण में घोटाला किया गया। इन घोटालों के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने न तो कोई नया स्कूल बनाया है और न अस्पताल, लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा है। दिल्ली विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...