1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्‍ली : 1227 नए कोरोना केस, रिकवरी रेट 85 फीसदी हुआ

दिल्‍ली : 1227 नए कोरोना केस, रिकवरी रेट 85 फीसदी हुआ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्‍ली : 1227 नए कोरोना केस, रिकवरी रेट 85 फीसदी हुआ

एक तरफ पुरे देश में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे है वहीं दिल्ली का रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है वहीं मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है।

आपको बता दे कि, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1200 से अधिक कोरोना केस मिले है वही रिकवरी रेट 85 फीसदी से अधिक हो गया है।

इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्‍या 15 हजार के आसपास है, इसमें 8 हज़ार के आसपास होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।

वहीं पिछले 24 घण्टे में 29 मरीजों की मौत हुई है और इस प्रकार कुल मौत का आंकड़ा 3719 हो गया है।

दूसरी और पिछले 24 घंटों में 1532 लोग ठीक हुए और इस तरह अब तक कुल 1,07,650 लोग ठीक हुए। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 14,954 हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...