1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दीपिका सिंह क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके पर डांस करती आई नजर, वीडियो वायरल

दीपिका सिंह क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके पर डांस करती आई नजर, वीडियो वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दीपिका सिंह क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके पर डांस करती आई नजर, वीडियो वायरल

‘संध्या बहू’ यानी दीपिका सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इन दिनों दीपिका सिंह अपने डांस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।

हाल ही में दीपिका सिंह का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रिसमस सेलिब्रेशन के खास मौके पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो को दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 24 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।

दीपिका सिंह वीडियो में येलो टॉप और ब्लू टाइट्स में नजर आ रही हैं। इसमें उनका लुक काफी क्यूट और जबरदस्त लग रहा है। एक्ट्रेस के पीछे एक क्रिसमस ट्री भी रखा हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो में वह क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। दीपिका सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस को क्रिसमस की ढेर सारी बधाई भी दी। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आप सभी को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं।” एक्ट्रेस के वीडियो को लेकर फैंस भी कमेंट्स करते नहीं थक रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...