1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में हिंसा भड़काने के बाद फरार हुआ दीप सिद्धू, पुलिस अब लेगी बदला!

दिल्ली में हिंसा भड़काने के बाद फरार हुआ दीप सिद्धू, पुलिस अब लेगी बदला!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में हिंसा भड़काने के बाद फरार हुआ दीप सिद्धू, पुलिस अब लेगी बदला!

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन किसान आंदोलन के नाम पर उग्रवादियों ने पूरे दिल्ली में हिंसा फैला दिया था। इस हिंसा में अग्रिम भूमिका निभाने वाले पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू कैसे कामयाब हो गया, यह सबसे बड़ा सवाल है? आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को उसने मंच से इसका एलान किया था।

लाल किले पर मचे बवाल के दौरान भी उसने वीडियो शेयर कर बता दिया था कि इस हिंसा में वह अपनी भूमिका निभा रहा है। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी की रात दीप सिद्धू ने संयुक्त किसान मोर्चा के मंच से भिंडरावाले को संत बताया था। वहीं गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले दीप सिद्धू ने सोमवार देर रात संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को भी बैरिकेड तोड़कर दिल्ली में घुसने की अपील की थी। इस दौरान उसने कहा था कि ”आज सोने की रात नहीं है। खाना खाने की रात नहीं है। रास्ते में खिला देंगे। जो होना है वो तो होकर रहेगा”।

अब हिंसा के बाद दीप सिद्धू कार्रवाई के डर से फरार चल रहा है, पुलिस इसकी तलाश करने में भी जुट गई है। हिंसा के बाद बीती रात उसने फेसबुक पर लाइव आकर सफाई दे रहा था कि किसान नेता कह रहे हैं कि सिद्धू के कारण हिंसा हुई है तो इन नेताओं को पंजाब लौट जाना चाहिए। अगर किसान मेरे कहने पर ही दिल्ली में काम कर रहे हैं तो केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकें करने वाले किसान नेता यहां क्या रहे हैं।

आगे उसने कहा कि मुझे लोग RSS-BJP का एजेंट कह रहे हैं, क्या ऐसा कोई शख्स लालकिले पर निशान साहिब का झंडा लगाएगा। आगे उसने कहा कि ट्रैक्टर परेड से पहले जो युवा इकट्ठे हुए थे, उनमें गुस्सा था कि सरकार के तय रूट पर परेड क्यों निकाली जा रही है। हर कोई दिल्ली के अंदर परेड निकालना चाहता था, जब स्टेज के आसपास गरमा-गरमी हुई तो उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की थी।

आगे उसने कहा कि जब लाल किले का गेट टूटा तब मैं वहां पहुंचा था। उस वक्त हजारों लोग वहां पहुंच गये थे। लोग मुझे खींचकर ऊपर ले गये लाल किले के ऊपर झंडा लगाने वाली जगह खाली थी जहां हमने निशान साहिब औऱ किसान मोर्चा का झंडा लगाया। इसके बाद उसने कहा कि हम वहां अपना हक लेने गये थे, लेकिन सरकार ने हमारी बात नहीं मानी।

उसने कहा कि हमने निशान साहिब का ध्वज जरुर लगाया है, लेकिन तिंरगे को नुकसान नहीं पहुंचाया है। अगर ऐसा करने वाला शख्स गद्दार हुआ तो बॉर्डर पर बैठा हर कोई ही गद्दार हुआ। आपको बता दें कि दीप सिद्धू के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किय़ा है। पुलिस द्वारा इस अभिनेता पर निशान साहिब का झंडा लगाने और लोगों को भड़काने का आरोप लगा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...