दिल्ली स्थित एम्स AIIMS में चौथी मंजिल से एक पत्रकार सुसाइड के मकसद से कूद गया और उसकी मौत हो गयी। पत्रकार का नाम तरुण सिसोदिया है और ये दैनिक भास्कर के दिल्ली आफिस में बतौर रिपोर्टर कार्यरत थे।
तरुण सिसोदिया की उम्र 34 साल है। वे वर्तमान में दैनिक भास्कर में बतौर रिपोर्टर कार्यरत थे। कहा जा रहा है कि तरुण दोहरे डिप्रेशन में आ गए थे। उन्हें कोरोना तो हुआ ही, दैनिक भास्कर से छंटनी की आशंका थी।
‘दिल्ली जनर्लिस्ट एसोसिएशन’ (JAI) की ओर से किए गए ट्वीट में संस्था के सेक्रेट्री जनरल एच.के. सेठी का कहना है, ‘युवा पत्रकार तरुण सिसोदिया की मौत से मैं काफी दुखी व स्तब्ध हूं।
यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मेरी संवेदनाएं तरुण सिसोदिया के परिवार के साथ हैं। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।’